फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महिला अस्पताल में भी होंगे कलर्ड डॉप्लर मशीन से अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चैत का महीना शुरू होने के साथ ही बहनों और बेटियों को भिटौली देने की भी शुरूआत हो गई है। इसी बीच धूल फांक रही कलर्ड डॉप्लर मशीन को जिला अस्पताल ने महिला अस्पताल को दे दिया है। अब महिला अस्पताल अल्मोड़ा में गर्भवती महिलाओं को बेहतर अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में अब तक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट अल्ट्रासाउंड मशीन से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होते थे, जिससे कई बार उच्च स्तरीय अल्ट्रासाउंड में दिक्क्तों का सामना करना पड़ता था। कुछ स्थितियों में महिला अस्पताल से गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल भेजा जाता था।
वहीं जिला अस्पताल दो अल्ट्रासाउंड मशीन थी। एक से मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता था जबकि दूसरी मशीन धूल फांक रही थी। इधर जिला अस्पताल में रखी कलर्ड डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन को महिला अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। इससे महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल ने बताया कि जिला अस्पताल से कलर्ड डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन प्राप्त हो गई है। जल्द ही मशीन स्थापित कर सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

कई जांचों के लिए कारगर है कलर्ड डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन
अल्मोड़ा। कलर्ड डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन गर्भवतियों के साथ सामान्य रोगों से संबंधित जानकारी के लिए भी कारगर है। मशीन से गर्भ अवस्था में शिशु के स्वास्थ्य के बारे में सटीक जानकारी मिलती है। वहीं सामान्य पेट के रोगियों की सोनोग्राफी की जाती है। इससे लीवर में संक्रमण, किडनी में खराबी, नसों में गांठ पड़ जाना। गर्भवती महिलाओं संबंधित कई प्रकार की जानकारी आसानी से मिल जाती है। सामान्य अल्ट्रासाउंड से ब्लड के रंग की जांच नहीं हो पाती, जबकि इस मशीन से धमनियों के अंदर तक रक्त प्रवाह की जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें