फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में कलर कोडिंग से कंट्रोल होगा ट्रैफिक

Tue, 11 Nov 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में यातायात को सुगम बनाने और पर्यटकों व आमजन को जाम से निजात दिलाने के लिए कलर कोडिंग मॉडल अपनाया जाएगा। अलग-अलग रूट पर संचालित टैक्सियां पर विभिन्न रंगों की पट्टियां होंगी ताकि यात्रियों व यातायात पुलिस को टैक्सी के रूट की जानकारी रहे। इस व्यवस्था से वाहन नियंत्रण, रूट प्रबंधन एवं ट्रैफिक प्रवाह को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सकेगा।


आगामी क्रिसमस, नववर्ष व शीतकालीन अवकाश के दौरान नैनीताल में बढ़ने वाली पर्यटक गतिविधियों के मद्देनजर आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक में इसका निर्णय लिया गया। आईजी ने कहा कि हर स्तर पर योजना, समन्वय और क्रियान्वयन में पारदर्शिता व सतर्कता जरूरी है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि नैनीताल नगर में पार्किंग की क्षमता का मूल्यांकन कर भीड़ वाले क्षेत्रों मल्लीताल, तल्लीताल, मॉल रोड और हाईकोर्ट क्षेत्र में वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की पहचान की जाए। नगर पालिका, पर्यटन विभाग के साथ समन्वय बनाकर अस्थायी पार्किंग स्थल चिह्नित करें। टैक्सी स्टैंड पर लाइनिंग सिस्टम, पार्किंग जोन और प्रतीक्षा व्यवस्था बनाएं। साथ ही दोपहिया टैक्सियों के लिए सत्यापन प्रक्रिया को कठोर बनाएं। उन्होंने अगले 15 दिनों के भीतर थाना स्तर पर सिविल पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा टैक्सी, मैक्सी, और अन्य सार्वजनिक वाहनों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय निकायों और हितधारकों के साथ बैठकें कर सुझावों को संकलित कर सुगम यातायात कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारी, यातायात निरीक्षक तथा यूनियन पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि वह टैक्सी स्टैंड, पार्किंग स्थलों एवं प्रमुख पर्यटक मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, अपर पुलिस अधीक्षक (संचार) रेवाधर मठपाल, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ भवाली अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, टीआई वेद प्रकाश भट्ट, महेश चंद्रा, बीएस बिष्ट, कोतवाल हेम पंत व एसओ मनोज नयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन




एएनपीआर कैमरा प्रणाली की समीक्षा की
आईजी ने एएनपीआर कैमरा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित सॉफ्टवेयर के विकास कार्य की जानकारी ली। कहा कि यह प्रणाली न केवल संदिग्ध वाहनों की पहचान में मदद करेगी बल्कि ट्रैफिक मॉनिटरिंग, अपराध नियंत्रण और वास्तविक समय में डेटा उपलब्ध कराने में भी उपयोगी सिद्ध होगी।
विज्ञापन



सूचना प्रसारण व्यवस्था बनाएं
आईजी ने यात्रियों की सुविधा के लिए थाना स्तर पर पूर्व-रिकॉर्डेड संदेश प्रसारित करने के निर्देश दिए। साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात व्यवस्था एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की समय-समय पर घोषणा करने के भी निर्देश दिए। ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें