फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! पहले तलाक करवाया फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
Colleague Raped Women in Assurance to Marry
विज्ञापन
किच्छा। एक महिला ने अपने सहयोगी पर विवाह का आश्वासन देकर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। महिला का आरोप है कि सहयोगी ने पहले उसके पति से तलाक करवाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद रिश्ते को कानूनी मान्यता देने की बात पर आरोपी ने अभद्रता और मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी नियुक्ति वर्ष 2015 में पर्यवेक्षक के पद पर हुई थी। वहां उसकी मुलाकात एक कर्मचारी से हुई। बताया कि उस समय उसका उसके पूर्व पति से विवाद चल रहा था। आरोपी मुझसे हमदर्दी रखने लगा। महिला के तीन बच्चे हैं। कहा कि अगर तुम अपने पति से तलाक ले लो तो मैं तुम्हें अपना लूंगा। इसी झांसे में मैंने पति से तलाक ले लिया और इसका फायदा उठाकर आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। मेरे विरोध करने पर उसने मेरी मांग भरी और मंगलसूत्र पहना दिया। इसके बाद हम पति पत्नी की तरह रहने लगे। जब मैंने इस रिश्ते को कानूनी शक्ल देने की बात की तो आरोपी मुझसे दूरियां बनाने लगा। मुझ पर मेरी मां की संपत्ति अपने नाम करवाने के लिये कहने लगा। मैंने विभाग में शिकायत की तो उसे निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि 14 मार्च को हल्द्वानी कार्यालय में आरोपी ने मुझसे अभद्रता की और 19 नवंबर को रिश्ते को स्वीकारने को कहा तो मेरे साथ मारपीट की गई। पुलिस ने धारा 376, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें