फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में चली सर्द हवाएं, सुबह-शाम ठंड बढ़ी

Thu, 27 Feb 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में सुबह से शाम तक सर्द हवाएं चलती रहीं। इस कारण सुबह और शाम को ठंड महसूस की गई। मंगलवार रात से ही नैनीताल का मौसम बिगड़ने लगा था और हवाएं चलने लगी थीं। हल्की बूंदाबांदी के बाद बुधवार सुबह फिर सर्द हवाएं चलने से ठंड का अहसास हुआ। हवाओं के कारण सुबह के समय नौकायन भी नहीं हो सका। दोपहर में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। शाम को फिर हवाएं चलीं तो ठंडक बढ़ गई। । जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया ने बताया कि बुधवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें