फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच से डॉक्टरों की कोविड ड्यूटी हटेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मार्च 2020 से लगातार कोविड ड्यूटी कर रहे सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टरों की कोविड ड्यूटी जल्द ही हट सकती है। कोविड के लगातार कम हो रहे केसों को देखते हुए एसटीएच प्रबंधन अगले सप्ताह इस पर निर्णय कर सकता है।
विज्ञापन

एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सोमवार से मेडिसिन आईसीयू के 11 बेड दूसरी गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए प्रयोग किया जाएगा। मेडिसिन आईसीयू में अब कोविड के मरीज नहीं रखे जाएंगे। मेडिसिन आईसीयू को सैनिटाइज करा दिया गया है। कोविड के मरीजों के लिए अब ट्रामा आईसीयू का प्रयोग किया जाएगा। ट्रामा आईसीयू में 10 बेड हैं। डॉ. जोशी ने बताया कि कोविड के कम हो रहे केसों के चलते डाक्टरों को ड्यूटी से मुक्त किया जाएगा। कोविड का मरीज जिस यूनिट के अधीन भर्ती होगा उसी यूनिट के डाक्टर उसको देखेंगे।
कोविड के 14 मरीज भर्ती, आठ की हालत गंभीर
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोविड के 14 मरीज भर्ती हैं। जबकि रविवार को जिले में कोविड के पांच नए केस आए और 345 की रिपोर्ट का इंतजार है। नवंबर के बाद जिले में अब तक के सबसे कम केस आए हैं।
विज्ञापन

दो नवंबर 2020 को 16, 08 नवंबर को 14, 28 नवंबर को 11 और 29 नवंबर को छह केस आए थे। जबकि 13 सितंबर 2020 को 207, 16 सितंबर को 217 और 19 सितंबर को 231 केस आए थे। नवंबर के बाद जिले में सबसे कम केस मिले हैं। दूसरी ओर एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि एसटीएच में कोविड के 08 मरीजों की हालत गंभीर है और 04 को आइसोलेशन में रखा गया है।
विधायक के पति को प्राइवेट रूम में शिफ्ट किया
हल्द्वानी। गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला के पति गोकुल प्रसाद गंगोला के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि उनको अब प्राइवेट रूम में शिफ्ट किया गया है। हालांकि डाक्टरों की टीम उनको बराबर देख रही है।
सफाई कर्मचारियों और पुलिस को आज लगेगी वैक्सीन
हल्द्वानी। सोमवार को सफाई कर्मियों, पुलिस और फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना वैक्सीन जिले में पांच जगह लगेगी। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राहुल लसपाल ने रविवार को नगर निगम का निरीक्षण किया और वैक्सीनेशन लगाने को लेकर बूथ तैयार करवाए। डा. राहुल लसपाल ने बताया कि सफाई कर्मियों को नगर निगम में, पुलिस कर्मियों को कोतवाली में वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा इसके अलावा नैनीताल पुलिस लाइन, सीएचसी बेतालघाट, बीडी पांडे में भी वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कुल कितने कर्मियों को वैक्सीन लगेगी, यह सोमवार सुबह ही पता चल पाएगा।
एसटीएच में एचआईवी की जांच बंद
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में एचआईवी की जांच बंद हो गई है। जांच न होने के कारण मरीजों के आपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को जांच के लिए बेस अस्पताल और निजी पैथालॉजी में जाना पड़ रहा है।
बता दें कि आपरेशन से पहले मरीजों की कुछ आवश्यक जांचें कराई जाती हैं। जांच रिपोर्ट सामान्य होने पर आपरेशन किया जाता है। एचआईवी की रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आती है तो पूरी एहतियात के साथ मरीज का आपरेशन किया जाता है। एसटीएच में एक दिन में 35 से 40 मरीजों की एचआईवी जांच होती है। पांच फरवरी से एसटीएच में एचआईवी की जांच बंद है। जांच बंद होने के कारण मरीजों को बेस अस्पताल और निजी पैथालॉजी में जाना पड़ रहा है। बेस अस्पताल और निजी पैथालॉजी में एचआईवी की जांच महंगी है। एचआईवी की जांच न होने के कारण पांच फरवरी से आपरेशन भी टल रहे हैं।
माइक्राबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश ने बताया कि एचआईवी की जांच किट नाको से आती है। चार फरवरी के बाद से जांच नहीं हो रही है। नाको से किट मांगी गई है। किट आने के साथ ही जांच शुरू कर दी जाएगी। दूसरी ओर राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि जांच किट खत्म हो गई है तो मरीजों की परेशानी को देखते हुए स्थानीय स्तर पर खरीद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें