फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वाहन के अंदर कोयले की अंगीठी जलाई, चालक की मौत

Mon, 29 Dec 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। नोएडा से पर्यटकों को लेकर नैनीताल पहुंचे चालक को वाहन के अंदर कोयले की अंगीठी जलाना महंगा पड़ गया। कोयलों की गैस लगने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सिरोहा यमुनापार मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी मनीष गंधार शनिवार को अपने टैक्सी वाहन संख्या यूपी16-जेटी-8565 से नोएडा से पर्यटकों को लेकर नैनीताल पहुंचा था। रात करीब नौ बजे मनीष सूखाताल पार्किंग में वाहन पार्क कर भीतर अंगीठी में कोयला जलाकर कंबल ओढ़कर सो गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक जब वह नहीं उठा तो पार्किंग कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल हेम चंद्र पंत पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन के बाहर से चालक को उठाने का प्रयास किया लेकिन भीतर से कोई हरकत नहीं हुई। इस पर उन्होंने शीशा तोड़कर बेसुध चालक को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस बेसुध चालक को बीडी पांडे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। एसपी यातायात और अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि चालक के परिजनों को सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि चालक के मुंह से छाग निकल रहा था। प्रथमदृष्टया अंगीठी की गैस लगने से चालक की मौत होने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें