फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आने पर जाम से परेशान हुए लोग

Sat, 28 Nov 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री हरीश रावत के शहर में आने के बाद पुलिस ने तीन बाई पास और कोल टैक्स पर वाहनों को रोक दिया था। शहर में भी वाहनों के रोके जाने से मुखानी चौराहा सहित अन्य स्थानों पर जाम लग गया। लोगों का आरोप है कि मुखानी चौराहे की लाइट मनमाने ढंग से जलती-बुझती रहती है। इस कारण भी आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस ने तिकोनिया चौराहा, जगदंबा नगर जाने वाले प्रमुख मार्गों और मुखानी चौराहे पर वाहनों को रोक दिया था। इस कारण मुखानी चौराहे से लेकर जेल रोड चौराहे तक जाम लग गया। टीपी नगर से वाहनों को मोड़ने पर जाम लगा था।

नैनीताल रोड भी वाहनों को रोकने से काफी प्रभावित रहा।  इसी प्रकार काल टैक्स और तीन पानी बाईपास पर वाहन रोके गए थे। जाम के चलते स्कूली बच्चों से लेकर आम लोग काफी परेशान हुए। मुख्यमंत्री के लौटने के बाद लोगों को जाम से निजात मिली।
विज्ञापन


 इधर मुखानी चौराहे पर लाइट ठीक नहीं से आम लोग काफी परेशान हो गए हैं। समाजसेवी हेमंत गौनिया ने शहर को चार सेक्टरों में बांटकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की एसपी सिटी से मांग की है। इस मामले में उन्होंने एक प्रार्थनापत्र भी दिया है।

हेमंत गौनिया का कहना था कि शहर में टेंपो और कार काफी संख्या में आने से यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित होती है। देश के अन्य शहरों की तरह ऐसे वाहनों पर लगाम लगाना होगा जो यातायात व्यवस्था में बाधक बनते हैं। इसके लिए एक सीमा तय होनी चाहिए। शहर में टेपो की संख्या में कम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें