ब्लॉक स्तर पर आयोजित किये जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम से लौटते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार शाम कुछ देर के लिए कालाढूंगी रुके। इस दौरान पूर्व चेयरमैन दीप चंद्र सती, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जाहिद हबीबी, नगर अध्यक्ष वकील अहमद और ब्लाक अध्यक्ष जनार्दन जोशी के नेतृत्व में सीएम का स्वागत किया गया।
क्षेत्रवासियों ने सीएम मांग पत्र भी सौंपे। कालाढूंगी मालिकाना हक और नगर में पेयजल नलकूप की मांग की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा वह जनसंवाद कार्यक्रम के तहत खुद जनता के बीच जाकर समस्याओं से रू-बरू हो रहे हैं।
इस दौरान राजेंद्र सिंह नेगी, राम सिंह कैड़ा, ललित पंत, ताहिर कादरी, गिरीश भट्ट, मोहम्मद मेहताब, सलमान वारसी, राजकुमार पांडे, महेश भट्ट, संतोष पांडे, मोहन पांडे, विक्रम सामंत, जावेद सिद्दीकी, शाहिद रिजवी, जाहिद हुसैन, जीवन लाल वर्मा, फारूख सिद्दीकी, नदीम अहमद, विनय जोशी, डा. जेएस गिल, इकबाल अली, मोहन पांडे, राजू पांडे, उत्तम राम, अमरजीत आदि थे। इधर चकलुआ और लामाचौड़ में भी रावत का भव्य स्वागत किया गया।