सीएम हरीश रावत की बिटिया आरती की शादी बुधवार को नैनीताल रोड स्थित वाटिका बैक्वेंट हाल में होगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री भी मंगलवार को यहां पहुंच गए। उन्होेंने वैवाहिक स्थल का भी जायजा लिया। मंगलवार को महिला संगीत हुआ। इसमें परिवार, रिश्तेदार और पारिवारिक मित्र शामिल हुए।