फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 यात्रियों की मौत: बस हादसे में सीएम धामी का एक्शन; दो ARTO निलंबित; मृतक परिजनों को 4-4 लाख देने की घोषणा

Mon, 04 Nov 2024 12:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

अल्मोड़ा में मार्चुला के पास सोमवार की सुबह एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
अल्मोड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। चार घायलों को एयरलिफ्ट भी किया गया है। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: उत्तराखंड में हादसे का दर्दनाक मंजर...चारों तरफ बिखरी लाशें, मची चीख-पुकार; अब तक इतनों की मौत

सीएम ने किया मुआवजे का एलान, एआरटीओ प्रवर्तन निलंबित
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1  लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 यात्रियों की मौत
आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 36 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है।

बस में सवार थे 55 से ज्यादा यात्री
बस 40 सीटर थी। बस में 55 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है।

 



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें