फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने ढिकुली में ही लगाया जनता दरबार, पुलिस कर्मियों पत्नियां भी सीएम से मिलीं, जनता दरबार में आईं शिकायतों के निस्तारण के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। चिंतन शिविर के बाद मुख्यमंत्री ने ढिकुली के रिजॉर्ट में ही जनता दरबार भी लगाया, जिसमें कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य फरियादी भी पहुंचे। सीएम ने मौके पर ही कई शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों की पत्नियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना महामारी के समय पुलिस फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में जनता की सेवा कर रही है। शासन ने पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे के स्थान पर 20 वर्ष की सेवा के बाद भी 2800 ग्रेड पे दिए जाने का आदेश दिया है। इससे पुलिस कर्मियों को मनोबल गिरा है। मुख्यमंत्री ने इस पर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में मानसी गोस्वामी, सुमन नैनवाल, मंजू देवी, अपरना, दीपा, पूजा, कमला, हेमलता, अर्चना आदि शामिल रहीं।
वन ग्राम को राजस्व ग्राम बनाने की मांग
रामनगर। वन ग्राम संघर्ष समिति के एस लाल, चिंतराम व दीपचंद्र ने वन ग्रामों में मूलभूत सुविधा देने की मांग की। बताया कि वन ग्राम सुंदरखाल में बिजली के पोल तो लग गए हैं लेकिन बिजली की लाइन नहीं बिछाई गई है। वहीं टोगिंया वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने की प्रक्रिया भी बहुत धीमी चल रही है। मुख्यमंत्री ने अपने सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते को इस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रामनगर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये समस्याएं भी सुनी गईं
- वन निगम स्केलर संघ के रिटायर कर्मियों ने बकाया भुगतान की मांग की
- बैड़ाझाल के पास सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगाने की मांग की गई।
- एबीवीपी के छात्रों ने रामनगर में विश्वविद्यालय कैंपस बनाने की मांग।
- पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भूपेंद्र खाती ने 20 प्रतिशत गेस्ट टीचरों को बने रहने देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें