पहाड़पानी (नैनीताल)। प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी पहाड़पानी स्थित दीनी तल्ली में भगवती धाम और शिव मंदिर के प्रति आस्था रखते आए हैं।
अगस्त 2019 में वह अपने परिवार के साथ भगवती धाम और शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आए थे। जहां पूजा अर्चना के बाद हवन यज्ञ कराया था। मंदिर से जुड़े छत्रपति बर्गली ने बताया कि पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की थी। उन्होंने बताया कि 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे।
बर्गली ने बताया कि मंदिर में सच्चे मन से पूजा अर्चना करने वालों की मुराद पूरी जरूर होती है। आचार्य नीरज महादेव ने बताया कि उन्होंने ही विधायक धामी की पूजा अर्चना कराई थी।