फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami: कैलाश दर्शन के लिए चीन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, नई योजना जल्द होगी लागू : सीएम

Wed, 25 Oct 2023 10:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कैलाश के दर्शन के लिए चीन में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश यात्रा के बाद इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नैनीताल पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें विशेष साक्षात्कार में कहीं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वह दिन दूर नहीं जब चीन जाए बिना ही पवित्र कैलाश के दर्शन किए जा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश यात्रा के बाद इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। चंद महीनों के भीतर लिपुलेख तक ऑल वेदर रोड तैयार कर दी जाएगी। इससे कैलाश के दर्शन के लिए चीन में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नैनीताल पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें विशेष साक्षात्कार में कहीं। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि ओल्ड लिपूपास तक कच्ची सड़क है। यहां से सिर्फ सौ मीटर की दूरी से कैलाश के दर्शन हो सकते हैं। अब प्रधानमंत्री की यात्रा और निर्देश के बाद इस स्थल तक धारचूला से ही ऑल वेदर रोड तैयार की जाएगी। इससे आदि कैलाश सहित कैलाश तक के दर्शन के लिए सुगम मार्ग बन जाएगा, सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन में बढ़ोतरी भी होगी।

साथ ही सीमा की सुरक्षा धारचूला से ही ऑल वेदर रोड तैयार की जाएगी। इससे आदि कैलाश सहित कैलाश तक के दर्शन के लिए सुगम मार्ग बन जाएगा, सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन में बढ़ोतरी भी होगी। साथ ही सीमा की धारचूला से ही ऑल वेदर रोड तैयार की जाएगी। इससे आदि कैलाश सहित कैलाश तक के दर्शन के लिए सुगम मार्ग बन जाएगा, सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन में बढ़ोतरी भी होगी। साथ ही सीमा की सुरक्षमयुवाओं के लिए स्वरोजगार की लाभप्रद नई योजनाएं जल्द ही लागू की जाएंगी। साथ ही बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं के बजाय अब लघु और अति लघु योजनाओं को बढ़ावा देने की नई नीति पर भी काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल के बीच रोड कनेक्टिविटी में  भारी सुधार किए जाने की योजना है जिससे सरकार की ड्रीम परियोजना मानसखंड तीर्थ सर्किट को सुगमता से और वर्ष भर चलाया जा सके। 

राजस्थान और एमपी में भाजपा सरकार तय: धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाल में वह राजस्थान गए थे जहां पार्टी ने उन्हें झालावाड़ जिले की विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार का जिम्मा दिया था। वहां की जनता ने उन्हें अपार समर्थन दिया। विभिन्न स्थानों के दौरे के बाद उन्हें विश्वास है कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें