दीप प्रज्वलित करते सीएम धामी और अन्य भाजपा नेता।
- फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पूरा परिसर भीड़ से खचाखच भरा रहा। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर लगातार लोगों की आवाजाही बनी रही।