सीएम हरीश रावत की बेटी आरती और सद्भावना कालोनी लालडांठ निवासी एमसी नेगी के पुत्र गौरव ने वाटिका बैंक्वेट हाल में मंत्रोच्चार और हजारों लोगों के आशीर्वाद के बीच सात फेरे लिए। विवाह समारोह में साक्षी बनने और नवदंपति को आशीष देने के लिए प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों से आम और खास लोग पहुंचे। सीएम ने देर रात अपनी बेटी का कन्यादान किया। विवाह समारोह में प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से सभी राजनीतिक दलों के लोग और अधिकारी भी थे।
बुधवार की सुबह गणेश पूजन के साथ ही विवाह समारोह की रस्म शुरू हुई। सुबह से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दुल्हन रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे मंच पर जयमाल के लिए पहुंची। गौरव-आरती को आशीर्वाद देने वालों में अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, सांसद महेंद्र सिंह माहरा, सांसद राजबब्बर, जंगदबिका पाल, वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश, काबीना मंत्री प्रीतम सिंह पंवार, मंत्रीप्रसाद नैथानी, सुरेंद्र सिंह नेगी, हरीश दुर्गापाल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश मंत्री हेमंत द्विवेदी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, बलराज पासी, बेगम नूरबानो, काशी सिंह ऐरी, नारायण सिंह जंतवाल, राजेंद्र सिंह भंडारी आदि पहुंचे।