फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में देररात बरसे मेघ, दिन में तेज धूप

Sun, 12 May 2024 05:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/गरमपानी। नगर व आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार देर रात्रि बिजली की तेज कड़क के साथ बारिश हुई। रात दो बजे से शुरू हुई बारिश सुबह करीब चार बजे तक जारी रही। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं जंगलों में स्थित पेड़ के खूंटों में लगी आग भी बुझ गई है।
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार देर रात करीब दो बजे नैनीताल व आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हुई। देखते ही देखते बिजली की चमक व बादलों की गर्जना के साथ बारिश हुई। जो लगभग दो घंटे तक जारी रही। बारिश के चलते शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, शनिवार को नगर में धूप खिली रही। जीआईसीसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन चन्द्र धूसिया ने बताया कि शनिवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीझील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश गैड़ा के मुताबिक झील का जलस्तर एक फीट साढे़ सात इंच बना हुआ है, जबकि बारिश दस एमएम हुई। वहीं गरमपानी में शुक्रवार की देर रात बारिश हुई। जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि फसलों का उत्पादन बेहतर होगा। बेतालघाट ब्लॉक के किसान कृपाल बिष्ट और खीम सिंह बिष्ट ने बताया कि बारिश से आडू, प्लम, नाशपाती और आलू, शिमला मिर्च, टमाटर और बीन की बेहतर पैदावार की संभावना है। संवाद
बेतालघाट के गांवों में बिजली रही गुल
गरमपानी(नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना, सीम, बजेड़ी, व्यासी, नौणा और दड़माड़ी में तेज हवा चलने से शुक्रवार की देर रात बिजली गुल हो गई। ऐसे में लोग गर्मी से परेशान रहे। जेई गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया शनिवार सुबह 9 बजे सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। संवाद
विज्ञापन

एनएच पर पत्थरों के गिरने से वाहन चालक परेशान

गरमपानी(नैनीताल)। शुक्रवार की देर रात तेज हवा और बारिश के बाद भौर्या मोड़, लोहाली और पाडली में सड़क के बीचों बीच पत्थर गिर गए। गनीमत रही की रात के समय आवाजाही नहीं होने से वाहन चालकों और यात्रियों की जान बच गई। शनिवार की सुबह सड़क पर पत्थर गिरे होने से हल्द्वानी, अल्मोड़ा और रानीखेत की तरफ आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, खैरना-रानीखेत स्टेट हाइवे पर कनवाड़ी की पहाड़ी भुजान और खैरना-बेतालघाट मोटर मार्ग पर सुरी फार्म और नौणा के पास भी पत्थर गिरने से वाहन चालकों में दुघर्टना का भय बना रहा। संवाद
हल्द्वानी में बारिश से चार डिग्री गिरा तापमान
हल्द्वानी। शुक्रवार देर रात तेज हवाओं के साथ शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। जिससे शनिवार को दिनभर गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इधर, शनिवार को तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में भी एक डिग्री तापमान गिरकर 22.7 और न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें