नैनीताल। नगर में पालिका, राजस्व विभाग व लोनिवि के सहयोग से चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत शुक्रवार को स्नोव्यू वार्ड में सफाई की गई। डॉ. सरस्वती खेतवाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में मार्ग समेत नालों व नालियों की सफाई कर कटीली झाड़ियों को काटा गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पालिका का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ बनाना है। इस दौरान सभासद जीतेंद्र कुमार पांडेय, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनीत कुमार, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, अवर अभियंता विपिन चंद्र आदि रहे।