नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने परिसर निदेशक व प्राचार्यों को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रेडिट स्ट्रक्चर के अनुरूप स्नातक स्तर के प्रत्येक विद्यार्थी को प्रथम दो वर्ष (चार सेमेस्टर) के प्रत्येक सेमेस्टर में दो क्रेडिट का एक-एक मूल्य योजन पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य है। कहा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विवि के परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर प्रवेशित विद्यार्थियों को मूल्ययोजन पाठ्यक्रम के तहत प्रथम सेमेस्टर में पर्यावरण विषय पाठ्यक्रम का अध्ययन किए जाने का प्रावधान लागू किया गया है।