किच्छा। नगरपालिका ने छठ महापर्व के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पालिका कर्मचारी छठ घाटों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने में जुट गए हैं। पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की टीमें छठ घाटों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगी हैं ताकि व्रतियों, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। संवाद