फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संदिग्ध हालात में शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत

Wed, 29 Jan 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पलड़ा में संदिग्ध हालात में शिक्षा विभाग में तैनात चतुर्थ कर्मी का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
विज्ञापन

धानाचूली चौकी के एसआई विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को पलड़ा निवासी ललित दानी पुत्र चंद्रबल्लभ दानी का शव संदिग्ध हालात में उसके कमरे में मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि युवक फंदे पर लटका हुआ था।
उन्होंने उसे उतारकर उसे बचाने के लिए पानी पिलाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने युवक को पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि ललित कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था। मृतक सतबुंगा में माध्यमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें