फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सिविल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग को मिली एनएबीएल मान्यता

Fri, 12 Jun 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल ने शैक्षणिक क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करते हुए नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) से मान्यता प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ विश्वविद्यालय की सिविल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रयोगशालाएं अब अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप परीक्षण सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत हो गई हैं। एनएबीएल मान्यता प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला सड़क, पुल, भवन और अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं में उपयोग होने वाली विभिन्न निर्माण सामग्री का प्रमाणित परीक्षण कर सकेगी।
विज्ञापन

अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह प्रयोगशाला कंक्रीट, मिट्टी, स्टील, सीमेंट, ईंट, एग्रीगेट्स सहित अन्य महत्वपूर्ण सामग्री का परीक्षण करने के साथ विभिन्न प्रकार के विशेष परीक्षण भी निर्धारित गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप संपन्न करेगी। यह प्रयोगशाला केवल शिक्षण एवं शोध गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि विभाग, निजी संस्थान, सलाहकार एजेंसी और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जुड़े संगठनों को परीक्षण एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराएगी। इससे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ उद्योग एवं शिक्षा जगत के बीच सहयोग भी सुदृढ़ होगा। विश्वविद्यालय के निदेशक अनिल कुमार नायर ने सभी संकाय सदस्यों, तकनीकी कर्मचारियों और संबंधित टीम को बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें