फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विधायक बेहड़ का देहरादून में सीएम आवास पर प्रदर्शन

विज्ञापन
देहरादून में सीएम आवास के निकट प्रदर्शन करते किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ व प्रदेश कांग्रेस अध्य - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों के साथ देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया। बेहड़ ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर क्षेत्र में गुंडागर्दी बड़ रही है जबकि अवैध खनन, प्रतिबंधित मांस की तस्करी पुलिस की मिलीभगत से हो रही है। विधायक बेहड़ ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने पत्रकारों को बताया कि किच्छा विधानसभा में सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर भाड़े के गुंडों से व्यापारियों, छात्र नेताओं पर लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं। सात माह में व्यापारी नेताओं पर हुए हमले को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे किच्छा में जंगल राज चल रहा हो। आरोप लगाया कि क्षेत्र के सीओ की मिलीभगत से मामूली धाराओं में केस दर्ज कर खानापूरी कर गिरफ्तार कर ली जाती है।
बेहड़ ने बताया कि उनके धरने के एलान के बाद सीएम आवास के चारों रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी और उन्हें व कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़कला पर रोक दिया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद पप्पू कोहली, मानवेंद्र, कुलदीप कोहली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें