फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे के पूर्व जिला मंत्री पार्टी से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। प्रतिबंधित मांस की तस्करी में भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे के पूर्व जिला मंत्री इदरीश कुरैशी के भाई का नाम आने के बाद पार्टी के अल्प संख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने इदरीश कुरैशी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काशित कर दिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कुरैशी के निष्काशन की पुष्टी की है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों बरेली जनपद के थाना शीशगढ़ में एक वाहन में प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया था। इस मामले में बरेली पुलिस ने वाहन चालक फईम निवासी किच्छा व शीशगढ़ निवासी अजीम, विशाल व मिस्कू को गिरफ्तार किया था। शीशगढ़ पुलिस के अनुसार आरोपियों ने उक्त मांस कुरईया के मदीना फ्रीजन एग्रो. फूड से खरीदा था। गिरफ्तार चारों ने उक्त कंपनी का मालिक हाजी इस्लाम को बताया था।
सोशल मीडिया पर भाजपा के पूर्व जिला मंत्री इदरीश के भाई हाजी इस्लाम कुरैशी का नाम प्रतिबंधित मांस में आने पर पार्टी की जमकर किरकरी हुई। इसके बाद अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने हाजी इदरीश कुरैशी को पार्टी की सदस्यता से निष्काशित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें