फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो घंटे शहर को नहीं मिल पाई बिजली, परेशान रहे डेढ़ लाख लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भीषण गर्मी में ऊर्जा निगम की ओर से ओवरलोडिंग के चलते बिजली जाने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी ओवरलोडिंग के चलते कमलुआगांजा बिजलीघर की 132केवी की लाइन में सप्लाई बंद रहने से शहर के डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को दो घंटे गर्मी में बिजली के लिए परेशान होना पड़ा। इस दौरान गर्मी में उपभोक्ताओं के बिजली के उपकरण बंद रहे।
विज्ञापन

13 बीघा फीडर को जाने वाली 11केवी की लाइन में जंपर टूटने के चलते दिन में तीन बजे से शाम पांच बजे तक रामपुर रोड, उत्तर उजाला, गौजाजाली क्षेत्र में बिजली गुल रही। वहीं दिन में दो बजे सेंटपाल फीडर में लोड बढ़ने से सप्लाई बंद रहने पर 1500 परिवारों परेशान होना पड़ा। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार बिष्ट ने बताया कि दिन में जंफर टूटने और पिटकुल से 132 केवी लाइन में रोस्टिंग होने के चलते सप्लाई प्रभावित रही है। पिटकुल के जेई नवीन आर्या ने बताया कि ऊर्जा निगम के ट्रांसफार्मर ओवरलाेड होने से समस्या शुरू हुई है। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें