फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊंभर में नहीं मिले शाॅर्ट टर्म पाकिस्तानी वीजा वाले नागरिक

Mon, 28 Apr 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पाकिस्तान से शॉर्ट टर्म वीजा पर एक भी पाकिस्तानी कुमाऊं रीजन में नहीं आया है। गृह मंत्रालय ने इस वीजा पर आए पाकिस्तानियों को तय समय सीमा के अंदर वापस भेजने के आदेश दिए हैं। इसके बाद आईजी रिधिम अग्रवाल ने सभी जिले के एसएसपी से रिपोर्ट मांगी थी। यह सामने आया कि किसी भी जिले में एक भी पाकिस्तानी ऐसा नहीं है जो शार्ट टर्म वीजा पर आया हो।
विज्ञापन



कुमाऊं के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के एसएसपी ने जानकारी दी है। इन सभी जिलों के कप्तान ने एलआईयू के जरिए पुराने रिकॉर्ड देखे। एक भी पाकिस्तानी ऐसा नहीं मिला जो शॉर्ट टर्म वीजा पर आया हो। आईजी ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है।







गृह मंत्रालय का आदेश था कि शॉर्ट टर्म वीजा पर आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढकर वापस भेजा जाए। इसीलिए कुमाऊं के सभी छह जनपदों से रिपोर्ट ली गई। किसी भी जिले में पाकिस्तानी नागरिक के आने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


रिधिम अग्रवाल, आईजी कुमाऊं





नैनीताल में साढ़े चार दशक पहले आए थे पांच पाकिस्तानी

नैनीताल जिले में करीब 45 साल पहले पांच पाकिस्तानी नागरिक वीजा लेकर यहां आए और फिर वापस नहीं गए। इन सभी की जानकारी पुलिस विभाग को भी है। चूंकि वर्तमान आदेश शार्ट टर्म वीजा को लेकर है ऐसे में इन लोगों के यहा रहने में दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें