फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रा, भूमिका, वर्षा का बालिका वर्ग कबड्डी के लिए चयन

विज्ञापन
सब जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्राएं। संवाद - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। छह छात्राओं का सब जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कालाढूंगी में रविवार को सब जूनियर बालक-बालिका की कबड्डी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें भीमताल की चित्रा नयाल, भूमिका आर्या, वर्षा, खुशी, लतिका और दीपाली का चयन सब जूनियर वर्ग कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

कोच मोनिका नयाल और संरक्षक पूनम भंडारी ने चयनित छात्राओं को बधाई दी और छात्राओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी का आभार जताया। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया, मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, सभासद सुनीता पांडे, आशा उप्रेती, पंकज उप्रेती, प्रदीप पाठक, दिनेश सांगुड़ी, पंकज जोशी, शरद पांडे, कमल जोशी, गोपाल कृष्ण भट्ट, आशु पाठक आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें