फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में बच्चों ने स्वागत किया

Fri, 06 Oct 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
विज्ञापन
नैनीताल में बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी पहुंची पर क्वींस बेटन रिले का राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया। माल रोड पर 12 से अधिक स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर मानव शृंखला बनाकर रिले दल की अगवानी की। देर शाम तक फ्लैट्स मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा।
विज्ञापन


तल्लीताल में बेटन का स्वागत पूर्व सांसद बलराज पासी, भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता, कमिश्नर चंद्रशेखर भट्ट, डीएम दीपेंद्र चौधरी, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एडीएम हरबीर सिंह, एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ विजय थापा, विधायक संजीव आर्या, महेश नेगी, पूर्व विधायक सरिता आर्या, समाजसेवी डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूरन मेहरा, प्रवीण शर्मा, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा आदि ने स्वागत किया।

बाद में अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी मशाल को लेकर माल रोड से होते हुए मल्लीताल को रवाना हुए मल्लीताल में रिक्शा स्टैंड के पहुंचने पर मशाल को पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत को सौंपा गया। वह उसे लेकर फ्लैट्स में बने मुख्य मंच में पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पर बेटन रिले में शामिल कैरी थांपसन, केरी अल्गर कॉक्स, रेमंड किचनिगै, कोलिन मैकफेसन, भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता, उप निदेशक धर्मेंद्र भट्ट की पांच सदस्यीय टीम का स्वागत किया गया। कैरी ने नैनीताल में बेटन के हुए भव्य स्वागत की सराहना करते हुए कहा कि अब तक जिन-जिन शहरों से बेटन गुजरते आई हैं उनमें सबसे अधिक भव्य स्वागत नैनीताल में हुआ। हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे ने संचालन किया।

इस दौरान खिलाड़ी मुकर्जी निर्वाण, एनएस बिष्ट, मीनाक्षी अधिकारी, सानू अहमद, डीएसए के महासचिव संजय सिंह बिष्ट, ईओ रोहिताश शर्मा, सभासद डीएन भट्ट, दया किशन पोखरिया, विवेक राठौर, भानु पंत, केएल आर्या, संजय वर्मा, नवीन पंत, विनीता पाठक, संतोष साह, देवेंद्र लाल साह, सीईओ केके गुप्ता, डीईओ गोपाल स्वरूप भारद्वाज, हीरालाल गौतम, नगर शिक्षा अधिकारी कमला जंगपांगी, आलोक जोशी आदि थे। 

हल्द्वानी। आस्ट्रेलिया में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बेटन रिले बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंची। यहां लोगों ने जगह-जगह उसका स्वागत किया। सड़क मार्ग से हल्द्वानी पहुंचने पर वित्तमंत्री प्रकाश पंत, गोल्ड मेडलिस्ट एथलेटिक्स और द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश पाल, डीएम नैनीताल दीपेंद्र चौधरी ने रिले का स्वागत किया। 

आस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में चार से 15 अप्रैल 2018 तक राष्ट्रमंडल खेल होंगे। खेलों की क्वींस बेटन गोल्डकोस्ट पहुंचने से पहले 70 देशों के भ्रमण पर निकली है। इसी क्रम में तीन अक्तूबर को भारत पहुंची थी। बृहस्पतिवार को पंतनगर पहुंची बेटन का भव्य स्वागत हुआ। रुद्रपुर घूमने के बाद 2:18 बजे बेटन ने नैनीताल जिले में प्रवेश किया।

टांडा बैरियर के पास एसडीएम हल्द्वानी और सीओ रिले के साथ हल्द्वानी स्टेडियम पहुंचे। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि जो देश राष्ट्रमंडल खेल में प्रतिभाग कर रहे है यह क्वींस बेटन उन्हें एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि यह बेटन 51 देशों से गुजरेगी और 2.30 लाख किमी की दूरी तय करेगी । उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में बेटन सबसे अधिक दो दिन रहेगी। 

उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में जनवरी 2019 में राष्ट्रीय खेल कराए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर स्कूलों के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म का भव्य आयोजन भी किया गया।

 रैली के स्वागत में उत्तराखंड ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव डीके सिह, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला, विजय मनराल, प्रकाश हरबोला, अनिल डब्बू, गणेश कुमार टंडन, मुकेश पाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी, उपनिदेशक धमेन्द्र भट्ट, अख्तर अली, एआरटीओ गुरूदेव सिह, सीओ दिनेश चन्द्र ढौढ़ियाल के अलावा कई खिलाड़ी और स्कूल के बच्चे और गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

तिकोनिया चौराहे से वॉक वे मॉल तक दौड़े
तिकोनिया चौराहे से वॉक वे मॉल तक बेटन लेकर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने दौड़ लगाई। गोल्ड मेडलिस्ट एथलेटिक्स महेश नेगी ने बेटल पकड़कर दौड़ शुरू की। बलवंत खोलिया, मुकेश पाल, विनय जोशी, एसएसपी जन्मजेय खंडूरी, देवेंद्र रावत, अख्तर अली, दिशांत अंसारी, हरीश भाकुनी, रविंद्र रावत, देवेंद्र भट्ट, एनएस रावत आदि खिलाड़ियों ने रिले दौड़ में भाग लिया। 

तिकोनिया से वॉक वे मॉल तक हुआ स्वागत
क्वींस बेटन का हल्द्वानी में भव्य स्वागत हुआ। स्कूली बच्चों के साथ कई लोगों ने स्वागत किया। दौड़ के लिए बच्चे कई घंटों तक इंतजार करते रहे। 

सेल्फी लेने का क्रेज
क्वींस बेटन के साथ सेल्फी खिंचवाने की भीड़ उमड़ गई। कई बार आयोजकों को मंच से लोगों को हटाना पड़ा। भीड़ को मंच से दूर रखने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। कई बार लोगों की पुलिस कर्मियों की बहस भी हुई। 
विज्ञापन


टाइम लाइन
2:18 बजे : क्वींस बेटन ने नैनीताल जिले में प्रवेश किया। 
2:48 बजे : हल्द्वानी स्टेडियम पहुंची क्वींस बेटन
2:50 बजे : वित्त मंत्री प्रकाश पंत और गोल्ड मेडलिस्ट एथलेटिक्स खिलाड़ी द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने बेटन पकड़ी
3:30 बजे : स्टेडियम से तिकोनिया की ओर रवाना
3.35 बजे : तिकोनिया से रिले दौड़ शुरू
4.10 बजे : नैनीताल को रवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें