फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरूमदारा में बाल लेखन शिविर का आयोजन

Wed, 29 Mar 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
रामनगर में बच्चे पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। मंगलवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पीरूमदारा में विकासखंड स्तरीय बाल लेखन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को कविता, कहानी, जीवनी, यात्रा, वृत्तांत, स्थानीय मेले के गुर सिखाए गए। उप शिक्षा अधिकारी गौरा बंगारी के दिशा निर्देशन में 125 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन


दो दिवसीय शिविर के अंतिम दिन बाल लेखन प्रतियोगिता में गार्डन वैली स्कूल गौजानी की लक्षिता पांडे ने प्रथम स्थान, संकुल थारी के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पीरूमदारा के मोहित, साक्षी सैनी ने दूसरा और इसी विद्यालय की अंजली व खुशी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उपशिक्षा अधिकारी गौरा बंगारी और समन्वयक मनोज तिवारी ने पुरस्कृत किया। सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता केएस बंगारी, अंबादत्त पांडे, रेखा तोमर, एनडी शर्मा, रश्मि जोशी, घनश्याम पांडेय आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें