फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल जिले के बच्चे अब ड्रामा के माध्यम से सीखेंगे पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्राथमिक शिक्षा में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए डीएम धीराज गर्ब्याल ने सोल फाउंडेशन के साथ अनुबंध किया है। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को ड्रामा के माध्यम से उनके पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे। इसके तहत फाउंडेशन स्कूल के शिक्षकों को शिक्षण विधि सिखाएगा। इसके तहत स्टोरी से पढ़ाना, वीडियो के माध्यम से सिखाना, पोस्टर सहित अन्य तरीके भी सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम धीराज गर्ब्याल ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। इसके तहत सोल फाउंडेशन से अनुबंध किया गया है। कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अभी विकासखंड रामगढ़, धारी और ओखलकांडा में शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए एक विकास खंड के 40 शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना बनाई जा रही है।
सोल फाउंडेशन की फाउंडर डिंपल मेहता ने बताया कि शिक्षकों की आवश्यकता के अनुरूप शिक्षण विधियों को उन्हें बताया जाएगा। बच्चों को पाठ्यक्रम में रुचि जगाने के लिए ये प्रयोग किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें