ल्द्वानी में जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए प्रवेश की परीक्षा देकर आते परीक्षार्थी। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी/भीमताल। जिले में बुधवार को 2749 में से 1818 परीक्षार्थियों ने जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा दी। 931 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बुधवार को जिले में कोविड नियमों के तहत जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसमें आठों विकासखंडों के परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। मुख्य जिला शिक्षाधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। (माई सिटी रिपोर्टर/संवाद)