नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। प्राधिकरण के सदस्य सचिव राजीव कुमार खुल्बे ने बताया कि उच्च न्यायालय नैनीताल और राज्य के सभी जिला न्यायालयों, वाह्य न्यायालयों, श्रम न्यायालय, ऋण वसूली न्यायाधिकरण देहरादून सहित राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। (माई सिटी रिपोर्टर)