टिक्कू मॉडर्न स्कूल में फिएस्टा-2015 का रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने दीप जलाकर किया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना, स्वागत गीत, कुमाऊंनी नृत्य, भांगड़ा नृत्य, बेटी बचाओ पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
बच्चों द्वारा आर्ट क्राफ्ट प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें आकर्षक ग्रिटिंग पॉट प्रदर्शित किए गए। कुमाऊंनी व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल की प्रबंधिका चांदनी टिक्कू ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्या नीरजा साह ने अतिथियों का आभार जताया।