लालकुआं। मणिपुर के इंफाल में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की 69वीं राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में बिंदुखत्ता के चाइल्ड सेक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने कांस्य पदक जीता। 36 किग्रा वर्ग में निहारिका जोशी और 70 किग्रा वर्ग में मानसी रावत ने कांस्य पदक अपने नाम किए। नैनीताल जूडो एसोसिएशन के सचिव एवं विद्यालय कोच दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के तमाम राज्यों के खिलाड़ियों के बीच छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की।