फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाल कलाकार सीख रहे नाट्य की बारीकियां

Sat, 04 Jul 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। युगमंच एवं शारदा संघ की ओर से आयोजित बाल नाट्य कार्यशाला में बाल कलाकारों को रंगमंच की तालीम दी जा रही है। कार्यशाला के निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि सायं छह से आठ बजे तक बच्चों को रंगमंच के गुर सिखाए जा रहे हैं। उनकी और नवीन बेगाना की ओर से उन्हें बेसिक जानकारी दी जा चुकी है। वरिष्ठ रंगकर्मी जहूर आलम एवं डीके शर्मा की ओर से कार्यशाला स्थल में पहुंचकर बाल कलाकारों को किरदार के रूप में कलाकार की भावन भंगिमा समेत डायलॉग बोलने के टिप्स दिए गए। बाल कलाकारों से नाटक भी तैयार किया जाएगा। सफलता में पवन कुमार, भास्कर बिष्ट, डॉ. हिमांशु पांडे, अदिति खुराना, रफत आलम आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें