फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भीमताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बिरला संस्थान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Sat, 11 Apr 2026 01:47 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

भीमताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ कर कंप्यूटर कक्ष भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
भीमताल के बिरला पहुंचे सीएम धामी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को भीमताल के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे। सीएम ने तीन दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। साथ ही बिरला संस्थान में नवनिर्मित कम्प्यूटर कक्ष के भवन का उद्घाटन किया। सीएम धामी का छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन


धामी ने भीमताल के बिरला संस्थान में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांग पर भीमताल में उपतहसील खोलने, भीमताल सीएचसी में अल्ट्रासाउंड और ओखलकांडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन लगाने की घोषणा की। साथ ही रामगढ़ और धारी में किसानों की सुविधाओं के लिए कोल्ड स्टोरेज के साथ मंडी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भीमताल के सिडकुल में उद्योग विकसित किए जाएंगे।

सीएम ने बिरला संस्थान में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ देने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि युवाओं को रोजगार वाला उद्यमी बनना होगा। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है। साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड को विकसित किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र सीएम की ओर से की गई घोषणा के लिए धन्यवाद अदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें