बेतालघाट (नैनीताल)। ब्लॉक कार्यालय की कार्यशैली से नाराज ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रमुख ने विभागीय अधिकारियों पर उन्हें बिना विश्वास में लिए विकास कार्यों को करने का आरोप लगाया है।
मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख ने ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की। सीएम को भेजे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि वह ब्लॉक में संचालित योजनाओं से उन्हें गुमराह किया जा रहा है। प्रमुख ने चार सूत्री मांग पत्र में खनन निधि का उपयोग ब्लॉक के माध्यम से ब्लॉक में कराने, मनरेगा के एक लाख रुपये से अधिक के कामों की स्वीकृति देने, गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों में प्रधान और बीडीसी सदस्य के नाम शिलापट्ट पर लिखने आदि की मांग की है। उन्होंने मांगों पर जल्द अमल न होने पर फरवरी से ब्लॉक मुख्यालय परिसर में आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख गिरधर सिंह, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख करन सिंह चिलवाल, नीलम आर्य, रुचि आर्य, नवीन कश्मीर, प्रवीण पडलिया, शेखर दानी आदि मौजूद रहे।