फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महोत्सव में छोलिया नृत्य की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। बिंदुखत्ता के तिवारी नगर में झांझर सांस्कृतिक कला समिति की ओर से आयोजित पांच दिनी गढ़-कुमू महोत्सव का रविवार को रंगारंग आगाज हुआ। देव स्तुति के साथ महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

छोलिया नृत्य, शगुन आखर सहित लोकगीत, लोकनृत्य एवं पारंपरिक कार्यक्रमों ने गढ़वाल-कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इससे पहले विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप जलाकर महोत्सव का उद्घाटन किया। संचालन लेखक जनार्दन उप्रेती ने किया। कार्यक्रम संयोजक जीवन पांडे एवं बसंत पांडेय ने बताया कि पांच दिनी महोत्सव में लोक कलाकारों की ओर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव में भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, कमलेश चंदोला, दीपक जोशी, चामू सिंह कार्की, कमलापति जोशी, कमल पांडे, जगदीश पाठक, पंकज कोरंगा, दिनेश पांडे, गोकुलानंद आदि रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें