फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य के बाद समाप्त हुआ छठ पर्व

विज्ञापन
हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पातल के पास स्थित छठ पूजा स्थल पर उगते सूर्य का अर्ध्य देती महिला।
विज्ञापन
हल्द्वानी। 28 अक्तूबर से शुरू हुए छठ महापर्व का सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समापन हो गया है। व्रती महिलाओं ने सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट बने छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगा। सूर्य उपासना के बाद प्रसाद वितरण कर छठ महापर्व का समापन हुआ।
विज्ञापन

रविवार को तीसरे दिन सुशीला तिवारी के निकट बने छठ पूजा स्थल पर श्रृद्धालुओं की खासा भीड़ रही। छठी माता की पूजा की गई। व्रती महिलाओं ने ‘उगा हे सूरज देव भेल भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा हो, पूजन के रे बेरवा हो, बड़ की पुकारे देव दुनु कर जोरवा, अरघ के बेरवा हो, पूजन के बेरवा हो’ भजन गाकर सूर्य देव की स्तुति की। व्रती महिलाओं ने रविवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद उपासना की और व्रत तोड़कर मनोकामना पूर्ति का वर मांगा। इस बीच पूरे चारों दिन नहाय खाय और अरपा मैया की महाआरती के साथ छठी मैया की पूजा की गई। सुहागिन महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जल व्रत रखकर सुख समृद्धि की कामना की। छठ पूजा सेवा समिति के महामंत्री मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि शांति पूर्वक छठ महापर्व का समापन हुआ। सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट बने छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अपना निर्जल व्रत तोड़ा। सूर्य की उपासना कर परिवार की सुख शांति की कामना की। इस मौके पर छठ पूजा सेवा समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पातल के पास स्थित छठ पूजा स्थल पर उगते सूर्य का अर्ध्य देती महिलाएं।

हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पातल के पास स्थित छठ पूजा स्थल पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें