नैनीताल। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को नैनीताल डांसिंग स्टार नृत्य प्रतियोगिता में 96 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तीन वर्ग में हुई इस प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने पुरस्कृत किया।
एस थ्री फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पहला वर्ग में 10 साल तक, दूसरे वर्ग में 10 से 16 साल और तीसरे वर्ग में 16 वर्ष से अधिक वर्ष के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका स्काई गंगवार, कनिका राणा और निश्चय ने निभाई। बताया कि पहले वर्ग में अवर्णिका जोशी प्रथम, अबिता वर्मा द्वितीय, सोमया शाही तृतीय, दूसरे वर्ग में श्रेया गौरव पहले, हिमांशु दूसरे, भव्या मेहरा तीसरे स्थान पर रहीं। इनके अलावा सीनियर वर्ग में आयुष प्रथम, प्रकाश द्वितीय, शगुन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस मौके पर डॉ. अजय रावत, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मारुति शाह, प्रधानाचार्य रेखा नेगी, सेंट मैरी कान्वेंट की प्रधानाचार्या मंजूषा, कविता गंगोला, मोहित शाह, कंचन जोशी, ज्योति दुर्गापाल, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
फाउंडेशन के अध्यक्ष जय जोशी ने बताया कि इसमें नैनीताल, हल्द्वानी, भवाली, किच्छा, सितारगंज, भीमताल से प्रतिभागी पहुंचे।