हल्द्वानी। संभागीय परिवहन विभाग 38वें राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने आ रहे खिलाड़ियों और तकनीकी स्टाफ समेत अन्य मेहमानों को लाने और ले जाने वाले वाहनों की जांच करेगा। विभाग में इन वाहनों के प्रपत्रों की जांच का काम शुरू हो गया है।
संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल के आयोजकों की ओर से अब तक मेहमानों के आवागमन के लिए 80 टैक्सियों और 20 बसों की सूची उपलब्ध कराई गई है। बताया कि इन टैक्सी, बसों के दस्तावेजों और लाइसेंस आदि की जांच शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान खिलाड़ियों व अन्य स्टाफ को लाने, ले जाने से पहले भी एक बार इन सभी वाहनों की जांच की जाएगी। माई सिटी रिपोर्टर