नैनीताल। गणतंत्र दिवस के मौके पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस ने जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों, सार्वजनिक स्थानों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग एवं गश्त के निर्देश दिए हैं। आमजन से अपील की है कि जांच में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल 112 पर दें।