फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालाढूंगी में तेंदुए का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। कालाढूंगी में इन दिनों तेंदुए का आतंक बना हुआ है। शनिवार रात रूड़की बहादुर वार्ड नंबर 2 में गुलदार एक कुत्ते पर झपट गया। शोरगुल करने पर तेंदुआ मौके से भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की वीडियो कैद हुई है। किसान उमेद सिंह नेगी ने बताया कि रात को कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आए तो आंगन के पास ही तेंदुआ टहल रहा था। जैसे ही तेंदुए ने कुत्ते को अपना निवाला बनाने का प्रयास किया तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे तेंदुआ मौके से भाग निकला। उन्होंने वन विभाग से रात्रि गश्त की मांग की है। छोटी हल्द्वानी गांव में भी आए दिन शाम होते ही तेंदुए की दस्तक देखने को मिल रही है। रेंजर मुकेश जोशी ने बताया कि विभाग द्वारा रात में गश्त की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें