फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ऑर्टिफिशियल वॉल के समीप बनेगा ई रिक्शों का चार्जिंग प्वाइंट

Tue, 20 Feb 2024 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल के आर्टिफिशियल वॉल के समीप उक्त स्थान पर होंगे ई-रिक्शा चार्ज।
विज्ञापन
नैनीताल। जल्द ही मल्लीताल स्थित आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिक वॉल के पास नैनीताल नगर में संचालित ई-रिक्शों को चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर में वर्तमान में करीब 20 ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। इसके लिए जूम लैंड के पास चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। यहां पर्याप्त स्थान नहीं होने पर यूनियन की मांग पर पालिका की ओर से आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिक वॉल के पास अस्थायी चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह दे दी है। नगर पालिका ईओ राहुल आनंद का कहना है कि आर्टिफिशियल वॉल के पास यूनियन को स्वयं से ही मीटर लगाना है। फिलहाल यहां अस्थायी चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। जल्द ही स्थायी चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह दी जाएगी।

पांचवीं सवारी प्रतिबंधित

नैनीताल। ईओ राहुल आनंद का कहना है कि आरटीओ की ओर से ई-रिक्शा चार सवारी में पास है। इस वाहन में पांच सवारी को प्रतिबंधित किया गया है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें