फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में आ रहीं दिक्कतें

Tue, 20 Feb 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में एसडीएम राहुल शाह से मिले पंचायत सदस्यों ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही दिक्कतें बताईं। कहा कि नए नियमों का हवाला देकर प्रमाण पत्रों को निरस्त किया जा रहा है। कहा कि अधिकतर क्षेत्रों की एएनएम की ओर से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों को लिखने से मना कर दिया जा रहा है। दलालों के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करके भी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। यदि 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ब्लॉक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन और तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर मिथिलेश डंगवाल, राहुल डंगवाल, महेश भारद्वाज, विमला देवी, धीरेंद्र सिंह, मीना आर्या, ललित मोहन, नवीन सती, राहुल कांडपाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें