हल्द्वानी। एक महिला ने शादी में जाने के लिए अपने परिचित से ढाई लाख की नकदी और 12 लाख के जेवरात लिए। कई बार कहने के बाद भी उसने न तो जेवरात और न ही रुपये लौटाए। महिला के परिचित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तहरीर के मुताबिक बिंदुखत्ता टंकी लाइन लालकुआं निवासी वकील जितेंद्र सिंह बिष्ट की पत्नी से बदरीपुरा हल्द्वानी निवासी पारुल अग्रवाल ने दो साल पहले शादी में जाने के लिए जेवरात और कुछ नकदी मांगी थी। परिचित होने पर उनकी पत्नी ने पारुल को 12 लाख रुपये के जेवर और ढाई लाख की नगदी दे दी।
आरोप है कि बाद में पारुल से उनकी पत्नी ने जेवरात और नगदी मांगी तो वह टालने लगी। ऐसा करते करते पूरे दो साल बीत गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद भी हुआ। आरोप है कि महिला, उसके पति और दो अन्य लोगों ने जेवरात गिरवी रखे हैं। उन्होंने चारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसआई कश्मीर सिंह ने चारों आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है। (माई सिटी रिपोर्टर)