फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है मौसम, हो जाएं सावधान 

Sun, 11 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
DEMO
विज्ञापन
मौसम का बदलाव जहां गर्मी और उमस से राहत दे रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बदलते मौसम के कारण लोग वायरल और खांसी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं, जबकि खुले खाद्य पदार्थों से पीलिया और डायरिया फैल रहा है। 
विज्ञापन


पिछले 15 दिनों में कई बार बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। उमस और गर्मी से राहत मिलने के साथ ही बीमारी भी तेजी से फैल रही है। बासी भोजन और खुला हुआ खाना लोगों को चपेट में ले रहा है।

दूषित पानी और दूषित खाद्य पदार्थों के कारण लोगों में पीलिया, डायरिया, उल्टी, टायफायड फैल रहा है। निजी अस्पतालों में पीलिया के प्रतिदिन 10 से 20 मरीज आ रहे हैं। जबकि सरकारी अस्पतालों में 25 से 30 मरीज पीलिया ग्रस्त मरीज आ रहे हैं। 
विज्ञापन


ये न करें
बासी एवं खुला हुआ खाना न खाएं। 
ठेलों पर बिकने वाले जूस एवं गन्ने का जूस पीने से बचें। 
बहुत अधिक तला-भुना खाना न खाएं। 
सड़े हुए एवं कटे हुए फल न खाएं।
पानी को उबालकर एवं छानकर ही पीएं। 

मौसम में बदलाव के कारण वायरल, खांसी-जुकाम के मरीज अधिक आ रहे हैं। दमा वाले मरीजों को भी परेशानी हो रही है। बाहर का खाना खाने से लोगों को बचना चाहिए। 
विज्ञापन

डॉ. नीलांबर भट्ट 
वरिष्ठ फिजीशियन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें