हल्द्वानी। बेस अस्पताल में इन दिनों मरीज ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। खासकर हड्डी रोग विभाग में ओपीडी 150 से भी अधिक पहुंच रही है। चिकित्सक के अनुसार गलत खानपान, कैल्शियम की कमी और बदलती लाइफ स्टाइल के कारण युवाओं में भी अर्थराइटिस के मामले आ रहे हैं।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि इन दिनों ओपीडी काफी हो रही है। करीब 30 प्रतिशत युवा इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। कमर, गर्दन दर्द के मामले युवाओं में काफी ज्यादा हैं। इसके अलावा करीब 60 प्रतिशत बुजुर्ग जिन्हें कमर, घुटना दर्द की शिकायत है, वे इलाज के लिए पहुंच रहेे हैं। ठंड में तकलीफ ज्यादा हो जाती है। युवाओं की लाइफ स्टाइल में परिवर्तन आया है। युवाओं की शरीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं। कैल्शियम की चीजें युवा कम ले रहे हैं। अगर युवाओं ने अपने खानपान और रहन सहन में परिवर्तन नहीं किया तो युवाओं में हड्डी रोग से संबंधित बीमारी ज्यादा बढ़ जाएगी।
यह करें
- नियमित व्यायाम करें।
- कम्प्यूटर और मोबाइल फोन का प्रयोग कम से कम करें।
- एक ही स्थिति में न बैठें।
- खानपान के लिए संतुलित आहार लें।