फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamrani Dam Project: पेयजल लाइन के डिजाइन में किया बदलाव, 650 करोड़ की डीपीआर आईआईटी रुड़की भेजी जाएगी

Wed, 15 Jan 2025 10:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

जमरानी बांध से शहर और गांवों में होने वाली पेयजलापूर्ति के डिजाइन में बदलाव किया गया है। अब पेयजल निगम ने 650 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे तकनीकी जांच के लिए आईआईटी रुड़की भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Jamrani Dam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमरानी बांध से शहर और गांवों में होने वाली पेयजलापूर्ति के डिजाइन में बदलाव किया गया है। अब पेयजल निगम ने 650 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे तकनीकी जांच के लिए आईआईटी रुड़की भेजा जाएगा। वहां से यह प्रस्ताव शासन जाएगा और इसके बाद ही स्वीकृति मिलेगी।

विज्ञापन


इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ट्यूबवेलों पर निर्भरता को कम कर भूजल का दोहन बचाना है।जमरानी बांध बनने के बाद नगर निगम के 60 वार्डों और 176 गांवों को पेयजलापूर्ति की जाएगी। इसी क्रम में जमरानी से 24 इंच व्यास वाली दो पेयजल लाइनें 16 किलोमीटर की परिधि में बिछाई जाएंगी। कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा में 60 एमएलडी और शीतलाहाट में सात एमएलडी के फिल्टर प्लांट बनाए जाएंगे।

इन फिल्टर प्लांटों से शहर व गांव के करीब 150 ओवरहेड टैंक जोड़े जाएंगे। इसके लिए 100 किलोमीटर की पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। इस योजना का लाभ शहर व आसपास के आठ लाख लोगों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें