फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज, हवा की बदली दिशा से हुआ ठंड का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम का बदला मिजाज और हवा की बदली दिशा ने ठंड का एहसास कराया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ बिजली गिरने की संभावना है जबकि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही धूप खिली थी। सोमवार को दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव की तपिश ने गर्मी का एहसास कराया। दोपहर बाद चली हवा ने ठंड का एहसास कराया। उत्तर पश्चिम दिशा से 3.5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। आर्द्रता 30 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें