हल्द्वानी। हवा की बदली दिशा दोपहर में बाद गर्मी का एहसास करा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार की सुबह से ही चटक धूप खिली थी। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का एहसास कराया। 12.8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चली। दोपहर में हवा के गर्म थपेड़ों ने परेशानी बढ़ा दी। आर्द्रता 13 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान 38.9 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्द्वानी काअधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। (माई सिटी रिपोर्टर)